मुख्यमंत्री विद्यालय सौन्द्रयीयकरण प्रतियोगिता
गांव धांगड़ का राजकीय प्राथमिक पाठशाला कान्वेंट स्कूलों को मात दे रहा है। मुख्य द्वार में प्रवेश करते ही अंदर सड़कें और उनके दोनों और रंग बिरंगे फूलों के पौधे रंग बिरंगे झंडे, विद्यालय के बच्चे अनुशासन व स्कूल ड्रेस में, शौचालय व्यवस्था और पानी की व्यवस्था देखकर लगता है की वास्तव में यह विद्यालय विद्या का मंदिर है। स्कूल की इन्ही विशेषताओं को देखते हुए मुख्यमंत्री विद्यालय सौन्द्रयीयकरण प्रतियोगिता में जिले भर में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस शानदार उपलब्धि पर स्कूल की मुख्या शिक्षिका सुदेश कुमारी को उपायुक्त ए के सोलंकी द्वारा गणतन्त्र दिवस पर सम्मानित भी किया।![]() |
Govt. Primary School Dhanger |
मुख्या शिक्षिका सुदेश कुमारी का कहना है कि विद्यालय में इस वातावरण को तैयार करने में स्टाफ सदस्यों, बच्चों व एमएमसी सदस्यों का बहुत योगदान मिला है। सबसे ज्यादा भूमिका विद्यालय के दो झुझारू अध्यापक महावीर प्रसाद व संजय लखेरा की है। ये दोनों अध्यापक विद्यालय में कुछ न कुछ नया करने की सोच रखते है।
![]() |
The scout camp: Mahabir Bagoria and Sanjay Lakhera |
उन्होंने कहा कि स्कूल ने अब तक अनेक उपब्लधियां दर्ज कर विद्यालय का जिला स्तर व राज्य स्तर पर नाम रोशन किया है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में विद्यालय की लड़कियां ग्रुप डांस व रागनी में राज्य स्तर पर अपना जौहर दिखा चुकी है। कब-बुलबुल गतिविधियों में वर्ष 2014-15 में राज्य स्तरीय जाँच शिविर में विद्यालय ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
![]() |
Students Govt Primary School Dhanger |
कक्षा तत्परता कार्यक्रम 2014 में खंड में दूसरा स्थान पाया वहीँ क्वालिटी एडुकेशन में हरयाणा के 280 स्कूलों में चयन हुआ। वर्ष 2014-15 में खंड स्तरीय सौन्द्रयीयकरण प्रतियोगिता में भी स्कूल प्रथम स्थान पा रहा था। इसके आलावा जिला खंड व राज्य स्टार पर हर वर्ष खेल, शिक्षा व अन्य गतिविधियों में बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया है।
![]() |
Cultural Activity : Govt Primary School Dhanger |
साभार : जागरण
0 comments:
Post a Comment