Searching...
November 16, 2016
Wednesday, November 16, 2016

सबका साथ-सबका सहयोग

नमस्कार।
सरपंच प्रेम कुमार जी के विचार है, "समाज का पूर्ण रुप से विकास तभी हो सकता है जब समाज के सभी अंगों के विकास की तरफ ध्यान दिया जाय। समाज के विभिन्न अंगों में बच्चे, बड़े, महिलायें, बुज़ुर्ग ये सभी आते हैं। इसके अतिरिक्त जिस पर हमें सबसे अधिक ध्यान देना है वो है पर्यावरण। तो ये कहा जा सकता है, अगर हम सभी कंधे से कंधा मिला कर बहुमुखी समाज कल्याण में अपना योगदान देंगे तो वो दिन दूर नही जब हम अपने बनाये सपनो को साकार होता देखेँगे।"
अपना योगदान कैसे दें

आप चाहे विद्यार्थी हो या अद्यापक या कोई व्यसायी आप अपने समाज के कल्याण में योगदान दे सकते है।
1. सुझाव
आप अपने कीमती सुझाव Dhangerlive पर शेयर कर सकते हैं।
2. दान
ये एक बहुत ही अच्छी बात है कि अपने गांव धांगड़ में गौशाला बानी हुई है। आप अपनी नेक कमाई में से कुछ गौ माता के लिए दान कर सकते है।
इसके अलावा आप धांगड़ में बने अनेक मंदिरोँ में दान देकर पुन्य के भोगी बन सकते हो।
3. लेख
अगर आप अच्छे लेखक है तो आप अपनी लिखी कविताएं , कहानियां मुझे भेज सकते है , में इनको आपके नाम के साथ Dhangerlive पर प्रकशित करूँगा, ताकि मैं उन्हें जन-जन तक पहुँचा सकुँ।
4.सेवा
सेवा परम धर्म है। आप अपनी दैनिक दिनचर्या में से कुछ वक्त निकाल कर गौशाला में अपना सहयोग दे सकते है। गांव में पौधे लगा सकते है। जो पौधे लगे हुए है उनको जरुरत के अनुसार समय समय पर पानी दे सकते हैं।

1 comments:

 
Back to top!