गांव धांगड़ की तीन खिलाड़ियों ने हिमाचल में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में पदक जीत कर जिले का नाम रोशन किया। सोमवार को गांव में पहुचने पर ग्रामीणों ने विजेता खिलाडियों का भव्य स्वागत किया गया। विजेता खिलाडी गांव के ही राजकीय कन्या उच्च विद्यालय की छात्राएं है। उन्होंने हिमाचल के पोंटा साहिब में अम्बेडकर कराटे एसोसिएशन हिमाचल द्वारा आयोजित सिन्थोरियो नेशनल कटाते चैंपियनशिप (National Karate Championship) में पदक जीते।
इन तीन लड़कियों को मिले मैडल
1 पायल पुत्री भगत सिंह गोयल (स्वर्ण पदक)
2 भतेरी पुत्री ईश्वर प्रजापति (रजत पदक)
3 धापा रानी पुत्री राजेंद्र कुमार सेवटा(कांस्य पदक)
विजेता खिलाड़ियों का गांव में स्वागत करने के लिए खुली जीप में बैठा कर गांव में यात्रा निकाली। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी कुलदीप सिहाग, सरपंच प्रेम कुमार, स्कूल के प्रिंसिपल अर्जुन देव, प्रशिक्षक पुरषोत्तम, ईश्वर सिंह, विद्या देवी, सुरेन्द्र कुमार, रीटा, नेहा शर्मा, सुरेंद्र कुमार मौजूद रहे।
अगर आप इस प्रकार की उपलब्धि को Dhanger Live पर पब्लिश करवाना चाहते है तो Contact me at 9802250514
0 comments:
Post a Comment